संदेश

चित्र
आजमगढ़ शहर स्थित रिक्शा स्टैंड पर आगामी 16 फरवरी को राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के तत्वावधान में धरना प्रदर्शन का आयोजन सुबह 10 बजे से धरना प्रदर्शन के बाद महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा ज्ञापन  यू जी सी रेगुलेशन 2026 रहेगा मुख्य मुद्दा  ब्यूरो चीफ अक्षयवर भाई पटेल की एक रिपोर्ट  आजमगढ़ 14 जनवरी।  राष्ट्रीय सामाजिक न्याय आंदोलन के तत्वाधान में 16 फरवरी को कलेक्ट्रेट आजमगढ़ स्थित रिक्शा स्टैण्ड पर 10:00 बजे दिन से एक विशाल धरना और प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। यह धरना मुख्य रूप से यूजीसी रेगुलेशन 2026 को पूरी तरह लागू करने के लिए होगा। इस आशय की सूचना देते हुए राष्ट्रीय सामाजिक न्याय आंदोलन के आजमगढ़ के अध्यक्ष रामकुमार यादव व राष्ट्रीय महासचिव रामजनम यादव ने संयुक रुप से बताया कि पूरे जनपद से बड़ी संख्या में पिछड़े वर्ग, अनुसूचित जाति,अल्पसंख्यक, दलित, महिलाओं तथा जनसंगठनों की बड़ी संख्या में भागीदारी होगी।    हर आदमी आज इस देश में इस तरह की चल रही भेदभावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मर्माहत हैऔर,यह सरकार के...
*जनगणना-2027: आजमगढ़ में मकान सूचीकरण की तैयारी तेज, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश* सद्भावना का प्रतीक  ब्यूरो चीफ अक्षयवर भाई पटेल की एक रिपोर्ट  बूढ़नपुर/आजमगढ़:जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण)  को समयबद्ध और त्रुटिहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार ने अधिकारियों को फील्ड ट्रेनरों, इनुमिनेटर और सुपरवाइजरों की तत्काल नियुक्ति के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि गणना के कार्य में केवल तकनीकी रूप से सक्षम कार्मिकों को ही लगाया जाए। मजरे को ब्लॉक बनाकर होगी सटीक गणना जिलाधिकारी ने बैठक में निर्देश दिया कि गणना कार्य को सुगम बनाने के लिए ग्रामों के प्रत्येक मजरे को एक अलग ब्लॉक के रूप में चिन्हित किया जाए। इससे डेटा संकलन में आसानी होगी और कोई भी घर छूटने की संभावना नहीं रहेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे शासनादेश में दिए गए निर्देशों का अक्षरशः अध्ययन कर लें और इस कार्य को पूरी जिम्मेदारी के साथ संपन्न करें। स्व-गणना पोर्टल का होग...
चित्र
भाजपा कोयलसा मण्डल में सभी बूथों पर मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पूण्यतिथि  ब्यूरो चीफ अक्षयवर भाई पटेल की एक संक्षिप्त रिपोर्ट  आजमगढ़ जिले विधानसभा क्षेत्र अतरौलिया अंतर्गत कोयलसा भाजपा मण्डल के सभी बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा के बूथ अध्यक्षों के साथ ही साथ अन्य भाजपा समर्थकों ने भी बड़ी संख्या में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ,और इनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर विस्तार रूप से चर्चा की। भरौली,महनहा, हूंसेपुर सनूप, रायपुर खुरासिन,  मादेपुर अतरैठ, अमारी,  हिसामुद्दीनपर सहित अन्य कई बूथों के बूथ अध्यक्षों ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी देश के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। इन्होंने हमेशा और हमेशा देश को ही सर्वोपरि माना। कोयलसा भाजपा मण्डल अध्यक्ष रूद्र प्रताप शर्मा ने इस पावन कार्य के लिए सभी बूथ अध्यक्षों को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है।
चित्र
2027 चुनाव के मद्देनजर पेश किया गया है इस बार का बजट  शिक्षा विद् डा .  मनमोहन लाल विश्वकर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष जी एस एस पी जी कालेज कोयलसा, ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कह दी बड़ी बात  ब्यूरो चीफ अक्षयवर भाई पटेल की एक रिपोर्ट  वर्ष 2027 चुनाव को ध्यान में रखते हुए पेश हुआ यू पी बजट। उक्त बातें  प्रेस वार्ता के दौरान शिक्षा विद् डा मनमोहन लाल विश्वकर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष जी एस एस पी जी कालेज कोयलसा ने कही है इन्होंने कहा है कि यू पी बजट में महिलाओं, गरीबों, समाज के पिछड़े लोगों, युवाओं, किसानों तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को ध्यान में रख कर कई योजनाएं बनाई गई हैं, जो सभी बजट में होता है। बजट का आकार 9.12 लाख करोड़ का है, निःसंदेह यदि इतना खर्च सही से कर दिया जाए तो उत्तर प्रदेश का विकास हो जाएगा। बजट में तकनीक आधारित विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 'नई और उभरती टेक्नोलॉजी मिशन' की स्थापना की घोषणा की गई है। इन्होंने कहा है कि इसके साथ ही राज्य में डेटा अथॉरिटी और डेटा सेंटर क्लस्टर्स स्थापित किए जाएंगे। ए.आई. (...
चित्र
शिव बाबा बड़ा देव स्थल पर अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा की बैठक संपन्न, रामलहन धुरिया बने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष।   ब्यूरो चीफ अक्षयवर भाई पटेल के साथ संवाददाता पंकज कुमार की एक रिपोर्ट  अंबेडकर नगर जिले के शिव बाबा बड़ा देव के स्थान पर आज अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा की बैठक संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता महारानी दुर्गावती सेवा सदन धर्माट्रस्ट के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार रामू गोंड ने किया तथा संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष रामचंद्र गोंड ने किया मौके पर गोड़ समाज के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राम लहन धुरियाको नियुक्त किया गया। वहीं पर चंदन गोड एवं तमाम गोंड समाज के लोगों नए नए जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी और कहा नए जिला अध्यक्ष के आने से समाज का हित होगा। तमाम वहीं पर कोकिला प्रसाद गोंड पूर्व रिटायर प्रवक्ता ने कहा कि अगर जंग जितनी है तो शिक्षित रहना होगा संगठित रहना होगा संघर्ष करना होगा। पदाधिकारी नियुक्त हुए गोडसमाज की लड़ाई के लिए लोगों ने संकल्प लिया इस कार्यक्रम में अंबेडकर नगर जिले के गोंड धुरिया समाज के लोग अगले रणनीति पर विचार किया और आने वाले समय में एक जूता का ...
चित्र
बूढनपुर क्षेत्र के बच्चों ने किक बॉक्सिंग में लहराया परचम, हासिल किया विभिन्न पदक  ब्यूरो चीफ अक्षयवर भाई पटेल की एक संक्षिप्त रिपोर्ट  आजमगढ़। जम्मू काश्मीर में स्थित एक विश्वविद्यालय में आयोजित खेलों इण्डिया जोनल किक बॉक्सिंग लीग में इस जिले के बूढनपुर तहसील क्षेत्र में संचालित वारियर्स स्पोर्ट्स एकेडमी के बच्चों ने भाग लिया था जिसमें इस कोचिंग के चार बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन कर तमाम पदक हासिल कर न केवल अपने माता-पिता गांव,जिला वल्कि प्रदेश का नाम रोशन किया है। बच्चों के इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए क्षेत्रीय जनों की बधाई मिल रही है। बता दें कि बूढनपुर तहसील क्षेत्र के जफरामऊ गांव निवासी शिक्षक राम अवध वर्मा की पुत्री स्नेहा पटेल ने स्वर्ण पदक, इसी तहसील क्षेत्र के जलालपुर महाबल पट्टी गांव निवासी संजय कुमार की पुत्री अर्निका भारती ने कांस्य पदक, शेरवा गांव के मूल निवासी सुनील निषाद की पुत्री नेहा निषाद ने कांस्य पदक हासिल किया है वहीं  जलालपुर महाबल पट्टी गांव के ही मूल निवासी अनिल कुमार की पुत्री सोनाक्षी ने किक बॉक्सिंग म...
चित्र
राष्ट्रीय सामाजिक न्याय आंदोलन के पदाधिकारियों की बैठक वीर कुंवर सिंह उद्यान में हुई सम्पन्न  न्याय पसंद लोग व शुभचिंतकों ने भी लिया भाग  ब्यूरो चीफ अक्षयवर भाई पटेल की एक रिपोर्ट     आजमगढ़ 5 फरवरी।  राष्ट्रीय सामाजिक न्याय आंदोलन के पदाधिकारियों तथा सामाजिक न्यायवादियों और शुभचिंतकों की आपात बैठक वीर कुंवर सिंह उद्यान में संपन्न हुई। बैठक राष्ट्रीय सामाजिक न्याय आंदोलन के आवाहन पर हुई बैठक में यूजीसी रेगुलेशन को शीघ्र और मजबूती से लागू करने के लिए 16 फरवरी को धरना प्रदर्शन और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।       यूजीसी रेगुलेशन और उच्च शैक्षणिक संस्थानों में दलित,पिछड़ों, अल्पसंख्यकों महिलाओं तथा दिव्यांग के विरुद्ध अत्याचार,भेदभाव, उत्पीड़न पर बुद्धिजीवियों ने गंभीर विचार विमर्श और मंथन किया। बहस में पाया गया कि आज भी जाति हिंदुस्तान की सच्चाई है। सामंत और ब्राह्मणवादी सोच अत्यधिक घृणित अवस्था में पहुंच रही है।उच्च शैक्षणिक संस्थानों में दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक, दिव्यांगों और महिला छात्र / छ...