*भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की संयुक्त बैठक संपन्न*: *'पत्रकार सेल्फ केयर' और 'नेवता स्कीम' पर लगी मुहर*
ब्यूरो रिपोर्ट 
आजमगढ़/ अम्बेडकर नगर: आज
रविवार, 15 फरवरी को सुविख्यात संत बाबा गोविन्द साहब की पावन तपोस्थली पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की आजमगढ़ और अम्बेडकर नगर इकाई की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक व गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक में पत्रकारों के हितों, उनकी सुरक्षा और सामाजिक सरोकारों को लेकर कई दूरगामी निर्णय लिए गए।
गोष्ठी की अध्यक्षता संयुक्त रूप से आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष दुर्गा राय एवं अम्बेडकर नगर के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय ने की। इस अवसर पर दोनों जनपदों के पत्रकार भारी संख्या में एकजुट हुए, जिसका मुख्य उद्देश्य पत्रकारिता के गिरते स्तर को बचाना और श्रमजीवी पत्रकारों को एक मजबूत मंच प्रदान करना था।
बैठक के दौरान आजमगढ़ जिलाध्यक्ष दुर्गा राय ने पत्रकारों के कल्याण के लिए दो विशेष योजनाओं का खाका प्रस्तुत किया:
 * पत्रकार सेल्फ केयर स्कीम: इस योजना के तहत पत्रकारों के आपातकालीन स्थितियों में उन्हें आर्थिक व सामाजिक संबल प्रदान किया जाएगा।
 “नेवता स्कीम” संगठन के किसी भी सदस्य की बेटी के विवाह के अवसर पर संघ द्वारा विशेष सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।
इन दोनों प्रस्तावों का उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने करतल ध्वनि (तालियों की गड़गड़ाहट) के साथ पुरजोर समर्थन किया और इसे पत्रकार हित में एक ऐतिहासिक कदम बताया।
वरिष्ठों का मार्गदर्शन और नए सदस्यों का स्वागत
गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश संरक्षक रामचंद्र राय ने पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास और वर्तमान चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पत्रकारों का उत्थान तभी संभव है जब हम संगठित होकर एक-दूसरे के सुख-दुख के सहभागी बनें।
इसी कार्यक्रम के दौरान संगठन की नीतियों से प्रभावित होकर कई वरिष्ठ पत्रकारों ने सदस्यता ग्रहण की:
  अम्बेडकर नगर से: उग्र प्रताप सिंह और गोविन्द नारायण तिवारी।
  आजमगढ़ से: वरिष्ठ पत्रकार अक्षयवर भाई पटेल और अंजनी कुमार उपाध्याय।
इन सभी नए सदस्यों ने सदस्यता फॉर्म भरकर निर्धारित शुल्क जमा किया, जिसके बाद प्रदेश संरक्षक रामचंद्र राय ने नव आवेदित पत्रकारों को संगठन का आधिकारिक बैज और माला पहनाकर ससम्मान संघ में शामिल किया।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस संयुक्त गोष्ठी में आजमगढ़ मण्डल अध्यक्ष कृष्ण मणि शुक्ल सहित रमेश यादव (द्वय), शिवप्रकाश शुक्ल, प्रदीप अंगूरिया, मन्तराज यादव, जिला महामंत्री सुरेश यादव, राजेश गुप्ता, अजय कुमार शाक्य, नीरज शर्मा, सुरेश कुमार गौतम और आजमगढ़ मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने प्रतिभाग किया।
वहीं, अम्बेडकर नगर इकाई से रामबूझ दूबे, रीना गुप्ता और जिला महामंत्री रमाकांत दूबे सहित अनेक पत्रकार साथी मौजूद रहे। बैठक के अंत में सभी ने एक स्वर में पत्रकार एकता और नैतिकता को बनाए रखने का संकल्प लिया।
संयुक्त गोष्ठी के बाद बूढ़नपुर तहसील अध्यक्ष रामभवन विश्वकर्मा द्वारा आयोजित भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर सदस्य स्वस्थान प्रस्थान किये।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट