किसान बालिका इण्टर कॉलेज कोयलसा एकडंगी की छात्राओं को  स्कूल में प्रथम, व्दितीय व तृतीय स्थान हासिल करने  पर  किया गया सम्मानित 

मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ संग्राम यादव रहे मौजूद 


छात्राओं के साथ ही साथ इनके अविभावकों को भी अंग वस्त्र देकर किया गया सम्मानित 

ब्यूरो चीफ अक्षयवर भाई पटेल की एक खास रिपोर्ट 

आजमगढ़ जिले के बूढनपुर तहसील क्षेत्र में स्थित सुविख्यात किसान बालिका इंटर कालेज कोयलसा एकडंगी की वार्षिक परीक्षा में स्कूल में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाली छात्राओं व इनके माता-पिता को को स्कूल परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।  माध्यमिक बोर्ड के पूर्व सदस्य, व इस कालेज के प्रबंधक शिक्षा विद डा नरेन्द्र नाथ यादव जी की अध्यक्षता में आयोजित  इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ संग्राम यादव  ने भाग लिया।  हाईस्कूल की वार्षिक परीक्षा में यहां की छात्रा आर्या यादव ने 94.6 प्रतिशत अंक पाकर जिले में अपना तीसरा  व इस स्कूल में अपना प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं इंटर कॉलेज की छात्रा मुस्कान भारती ने 90.8 प्रतिशत  अंक हासिल कर जिले में चौथा व स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफलता हासिल की है।  आर्या यादव पुत्री प्रमोद कुमार यादव रानीपुर गांव की रहने वाली है वहीं मुस्कान भारती पुत्री विनोद कुमार बगल के गांव दरियापुर की रहने वाली है।   स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली इन दोनों छात्राओं को मुख्य अतिथि डॉ संग्राम यादव ने संविधान की बुक,थर्मश,बैग,व स्टाल देकर सम्मानित  किया है।  इन मेधावी छात्राओं की पढ़ाई में अपना योगदान देने वाले  इनके अविभावकों को भी  मुख्य अतिथि ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया है।  पूरे विधालय में हाईस्कूल की परीक्षा में व्दितीय स्थान मिझुरी गांव की रहने वाली छात्रा रूची वर्मा पुत्री विनीत  कुमार  वर्मा व तीसरा स्थान  श्रवन पुर गांव की रहने वाली छात्रा हर्षिता यादव पुत्री सूर्यवंश यादव ने 
 प्राप्त किया है। रुची वर्मा को 91.66 व हर्षिता यादव को 90.66 प्रतिशत अंक मिला है। इंटर मीडिएट की छात्रा मड़छा हरिबल्लभ गांव की निवासी पूजा वर्मा पुत्री श्रीपति वर्मा ने दूसरा व   पिपरी गांव की अनामिका यादव पुत्री होली चंद यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया है। पूजा वर्मा को 88.2 प्रतिशत व अनामिका यादव को 86.6 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है। दूसरा व तीसरा स्थान पाने वाली इन छात्राओं को मुख्य अतिथि डॉ संग्राम यादव ने बैग व स्टाल देकर सम्मानित किया है। इस विद्यालय में संचालित हो रहे इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल की छात्रा आस्था गुप्ता पुत्री सुनील गुप्ता को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है।  आस्था को 85.83प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ संग्राम यादव ने कहा कि इन छात्राओं को सम्मान के योग बनाने में सबसे बड़ी भूमिका माता पिता व हमारे मेहनती व कुशल शिक्षक शिक्षिकाओं को इसका श्रेय जाता है। इन्होंने अविभावकों व शिक्षक शिक्षिकाओं को इसके लिए इनको नमन किया है। कालेज के प्रवंधक डॉ नरेन्द्र नाथ यादव जी व प्रिंसिपल श्रीमती रेखा वर्मा को ढेर सारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इन्हें भी नमन किया है। मुख्य अतिथि विधायक श्री यादव ने इस कालेज की मेधावी छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए आश्वस्त किया है कि भविष्य में अगर इन छात्राओं को पढ़ाई कार्य में आर्थिक स्थिति आढ़े आती है तो यह अपनी तरफ से इसके लिए हमेशा तैयार खड़े मिलेंगे। इन्होंने विद्यालय परिवार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मेधावी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है। विद्यालय प्रबंधक डॉ नरेन्द्र नाथ यादव ने सम्मान समारोह में अपना कीमती समय देकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर मूलचंद यादव, रणजीत राजभर, पूर्व प्रधान अर्जुन राजभर, बलवंत यादव,संजय सिंह,कृपाशंकर यादव, राम आशीष, शुभम यादव, सुधाकर यादव,रामपलट यादव, नीरज वर्मा,  रामस्वरूप किसान महिला महाविद्यालय बूढनपुर के हेड क्लर्क अनिल यादव , अजय सिंह, अरविंद सिंह,बंशराज राजभर, बी एन राजभर रेखा यादव, कुसुम वर्मा, अनीता वर्मा, किरन यादव, सुमन यादव,पूनम सिंह, रश्मी सिंह,सुमन राजभर , संगीता मौर्य,पंकज यादव, शमा साहिन, राम आसरे वर्मा सहित अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का  संचालन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित  सेवा निवृत्त शिक्षक उदयराज यादव ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट