बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महा शिवरात्रि का पर्व ,
भैरव बाबा मंदिर परिसर में भव्य मेरे के साथ निकली औघड़ दानी भगवान भोलेनाथ की बिरात,
ब्यूरो रिपोर्ट
आजमगढ़ जिले में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान भोलेनाथ जी की मूर्ति पर माता व बहनों ने पुष्प बेल पत्र, बैर व जल चढ़ाकर पूजन अर्चन कर आशीर्वाद मांगा। आजमगढ़ शहर स्थित बाबा भंवरनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए काफी लम्बी लाइन लगी हुई थी। यहा पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एस पी आजमगढ़ ने काफी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया था जिससे लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस करते नजर आए। महराजगंज थाना अंतर्गत भैरव बाबा मंदिर में इस दिन भव्य मेले का आयोजन किया गया जहां पर क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने मेले में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ जी की भव्य मूर्ति पर जलाभिषेक कर पुष्प बेल पत्र व बैर, गन्ना चढ़ा कर पूजन अर्चन किया व अपने व अपने लोगों के कल्याण के लिए भोलेनाथ जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। मेले में शिव बारात निकाली गई जो क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पुनः भैरव बाबा मंदिर परिसर में जाकर समाप्त की गई। मेले में भगवान शिव व माता पार्वती जी का सिमूहिक नृत्य आकर्षक का केंद्र बना रहा। इस दौरान मेले में पुलिस बल तैनात किया गया था। इसी प्रकार से, बौढिहा रकबा गांव स्थित बाबा झारखंडे जी , कौड़िया बाजार स्थित खाकी बाबा मंदिर, बासी जप्ती माफी गांव , अतरौलिया थाने के कौलेश्वर मंदिर सहित अन्य सभी शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि मनाई गई। बांसी जप्ती माफी गांव में विंध्याचल,बौढ़िहा रकबा स्थिति बाबा झारखंडे जी के मंदिर परिसर में भाजपा नेता आशुतोष चौवे व इनके सहयोगियों की देखरेख में मेला आयोजित किया गया। यहा पर अखंड रामरति मानस पाठ का आयोजन भी किया गया था।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें