भारतीय युवा जागरूक समाज ने  यूजीसी बिल के समर्थन में किया प्रदर्शन । 

ब्यूरो रिपोर्ट 

लखनऊ।
भारतीय युवा जागरूक समाज के द्वारा यूजीसी विल के समर्थन में प्रदर्शन किया गया । संगठन अध्यक्ष इं. रवि कान्त पटेल ने बताया कि  यूजीसी बिल लागू होने से कालेजों वा विश्वविद्यालयों में सभी वर्ग वा जाति के छात्र बिना किसी भेदभाव के अपनी पढ़ाई कर सकेंगे । समाज में आज भी बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो जातिवाद को बढ़ावा देने के साथ साथ अन्य वर्गों के लोगों के प्रति गलत नजरिया रखते हैं और समय समय पर अपमानित करने का कार्य करते हैं। यूजीसी बिल लागू हो जाने पर कुछ रोक लगेगा । और समाज के सभी वर्गों के छात्र अपनी पढ़ाई बिना किसी भेदभाव के पूर्ण कर सकेंगें। रवि कान्त पटेल ने बताया कि उनके पास भी तमाम ऐसे छात्रों ने न्याय दिलाने के लिए आये जो कहीं ना कहीं जाति वा वर्ग के भेदभाव से कालेजों में परेशान किये जा चुके हैं । भारतीय युवा जागरूक समाज किसी विशेष वर्ग या जाति का विरोध नहीं करता है संगठन सभी युवाओं की बात करता है। परंतु यदि किसी वर्ग को सदैव से समय समय पर अपमान का सामना करना पड़ा हो तो ऐसे कारकों का विरोध अवश्य ही करता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट