दीप एकेडमी ह्वाइट्स गनपत पुर  वार्षिकोत्सव हुआ सम्पन्न 

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने लूटी वाहवाही 

ब्यूरो चीफ अक्षयवर भाई पटेल की एक रिपोर्ट 

आजमगढ़।
बूढनपुर क्षेत्र के अतरौलिया स्थिति दीप एकेडमिक  हाइट्स गनपतपुर वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया है। विद्यालय के छात्रों द्वारा अनेक तरह के मनमोहन कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। एकांकी कव्वाली कवि सम्मेलन जल संरक्षण बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव पर्यावरण संरक्षण जैसे अनेक मनमोहन कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रबंध तंत्र द्वारा सम्मानित भी किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के चेयरमैन शंकर प्रसाद ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यालय के छात्रों द्वारा बड़ा ही है अनूठी पहल की गई सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने का कार्य किया गया । छात्रों द्वारा अनेक सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत कर लोगों का मन मुग्ध कर लिया ।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के डायरेक्टर कुमार गौरव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि निश्चित रूप से विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिका बधाई के पात्र हैं उन्होंने जिस तरह से छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ संस्कार की शिक्षा पर बल दिया छात्रों द्वारा एक से बढ़कर एक मनमोहन कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जो बड़ी ही सराहनीय रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव ने की उन्होंने कहा कि विद्यालय संस्कार की कार्यशाला होती है विद्यार्थी यहां से पढ़ाई के साथ-साथ जीवन जीने की कला सिखाता है कार्यक्रम के आयोजन विद्यालय के प्रधानाध्यापिका ने कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर छात्र संघ अध्यक्ष दयानंद शुक्ल नीरज तिवारी अंकित गुप्ता मनोज कुमार संतोष यादव बबलू मद्धेशिया मनीष मद्धेशिया मोहनलाल विश्वकर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट