अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का लगा विभिन्न गांवों में चौपाल ,
मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर जी रहे मौजूद,
बनकटिया, तकिया सारंगपुर एकडंगी व दरियापुर गांव में सुभासपा के मुखिया का हुआ जोरदार स्वागत
विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राधिका पटेल ने किया चौपाल को संबोधित
मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री ललित वर्मा ने कहा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के साथ जुड़ जाओ पटेल समाज के लोगों
संवाददाता आलोक पटेल की एक रिपोर्ट
आजमगढ़ जिले के अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के युवा नेता स्वराज पटेल के नेतृत्व में, तकिया सारंगपुर , बनकटिया ,एकडंगी व दरियापुर गांव में आयोजित चौपाल को संबोधित करते हुए सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए घर घर तक पार्टी की नीतियों व रीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया है।
पूर्व कार्यक्रम के अनुसार दरियापुर गांव में पूर्व फौजी राधेश्याम वर्मा के आवास पर सुभासपा का चौपाल आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भाग लिया। कहा कि किसी भी पार्टी की रीढ़ उसके कार्यकर्ता होते हैं जो पार्टी की नितियों रीतियों को गांव गांव में लोगों को बताते हैं। साथ ही साथ उनके छोटे मोटे ब्लाक स्तर तहसील स्तर व थाने स्तर तक के कार्य को करवाते हैं उनके हक अधिकार के लिए लड़ते हैं।
चौपाल को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री राजभर ने कहा कि आने वाले चुनाव में हमारी पार्टी बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। इन्होंने कहा कि जिस प्रकार से हमारी पार्टी में युवा वर्ग का जुड़ाव हो रहा है उससे साफ जाहिर होता है कि हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी और मजबूत संगठन के रूप में काम कर रही है। इन्होंने आगे कहा कि हमारी पार्टी किसानों,नव जवानों बेरोजगारों, छात्रों दलितो मजलूमों गरीबों व भूमिहीनों के कल्याण के लिए सतत् प्रयास रत है। इन्होंने अपने समाज के महापुरुषों के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।
कहा कि बेगैर महापुरुषों के जीवन संघर्षों को याद किए हम आगे नहीं बढ़ सकतें हैं। इन्होंने कहा कि डा भीमराव अम्बेडकर जी, सावित्रीबाई फुले, ज्योतिबाफुले सहित अनेक महापुरुषों ने हमारे समाज को नई दिशा देने में अपने आप को न्योछावर कर दिया है तभी आज हम सब अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड रहे हैं। कैबिनेट मंत्री श्री राजभर ने लोगों को अगाह किया कि आने वाले दिनों में जातिगत जनगणना के तैयार रहें और अपनी असली जाति ही दर्ज़ करायगें नहीं तो फिर पहले की तरह धोखा हो जायेगा। इस मौके पर इन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और उसका त्मवरित निस्तारण भी किया। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राधिका पटेल ने कहा कि अब समय आ गया है सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पंचायती राज मंत्री क्रांतिकारी नेता श्री ओमप्रकाश राजभर जी के नेतृत्व में अपने हक अधिकार के लिए खड़े होने का। इन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि चौखट से बाहर निकलिए और लोक तंत्र का हिस्सा बनिए तभी आप अपने हक अधिकार के लिए इतिहास रच पायेंगी। इन्होंने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई, वीरांगना रानी दुर्गावती, वीरांगना झलकारी बाई जैसी इतिहास रचने वाली नारियों का नाम गिनाया। इन्होंने दावा किया कि जिस तरह से लोगों का जुड़ाव हमारी पार्टी की तरफ हो रहा है उससे साफ जाहिर होता है कि हमारी पार्टी भविष्य में इतिहास रचने वाली है। मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री ललित वर्मा ने पटेल समाज को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि किसानों कमेरों और लोक तंत्र को मजबूत करने वाली अगर पार्टी कोई है तो वह है सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जिसके नेता क्रांतिकारी विचार धाराओं से ओत प्रोत रहने वाले श्रो ओमप्रकाश राजभर जी है। मुख्य रूप से चौधरी मृत्युंजय सिंह पटेल, हरिश्चंद्र पटेल, राजकुमार गुप्ता, पूर्व मंत्री ललित वर्मा , स्वराज पटेल, बृजेश पटेल सहित अन्य कई लोगों ने संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से बंशराज पटेल, बृजलाल ऊर्फ साधू पटेल, ओमप्रका वर्मा,सतिराम वर्मा, कुलदीप राजभर, विनोद राजभर,भोला निषाद, गनेषनाथ, ओंकार वर्मा, तीरथ पटेल, यमुना वर्मा सारंग,राजमणि, रमाशंकर राजभर, अशोक पटेल, नरसिंह देव वर्मा, अनिल कुमार,विक्रम सिंह पटेल एडवोकेट, डॉ रमाकांत वर्मा, मुन्ना प्रजापति, सुनील राजभर, राम अचल वर्मा, राम हिंद वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, जयकाश वर्मा, रामबृक्ष पटेल ,सूर्य नाथ वर्मा, रमाकांत वर्मा, भोला पटेल, संजय पटेल, अर्जुन वर्मा, रामलवट वर्मा, गुलशन राजभर, बालेश्वर राजभर, कमलेश पटेल, बीरेंद्र पटेल,श्यामबिहारी वर्मा, कृष्ण मोहन पटेल, गुड्डू सिंह पटेल, योगेन्द्र पटेल, अच्छे लाल पटेल, अरविंद पटेल, हरीराम वर्मा, संतोष वर्मा, प्रधान अरविंद वर्मा, मुकेश पटेल ,उमेश पटेल एडवोकेट सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। चौपाल समारोह के मुख्य संयोजक पूर्व फौजी राधेश्याम वर्मा ने चौपाल में आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। अधक्षता राजाराम वर्मा व संचालन वरिष्ठ पत्रकार अक्षयवर भाई पटेल ने किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें