राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा ने किया क्षेत्रीय दौरा,साधा लोगों से सम्पर्क,
पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार,ललित चौधरी भी रहे साथ में मौजूद,
सुभासपा के युवा नेता स्वराज पटेल के नेतृत्व में बड़ी ही तेजी के साथ अन्य पार्टी छोड़ जुड़ रहा है पटेल समाज का युवा वर्ग ,
ब्यूरो चीफ अक्षयवर भाई पटेल की एक संक्षिप्त रिपोर्ट
आजमगढ़ जिले के विधानसभा क्षेत्र अतरौलिया में सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती राधिका पटेल ने दौरा कर लोगों से सम्पर्क किया और उनकी समस्याओं को जाना ।
समस्याओं की जानकारी लेने के बाद इन्होंने इसे अविलंब हल करने का आश्वासन दिया। इस दौरान विभाग के संवधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता भी की और तुरंत हल करने का निर्देश दिया।
कहा कि हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री पंचायती राज, माननीय ओमप्रकाश राजभर जी का सख्त निर्देश है कि आम जन की समस्याओं की जानकारी कर उसे तत्काल हल करवाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाय जिससे कि लोगों को समस्याओं से निजात मिल सके।
इन्होंने बहेलिया पार, शेरवा,मिझुरी व अमारी गांव का दौरा कर लोगों से सम्पर्क किया। इनके साथ पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ललित चौधरी के साथ ही साथ युवा नेता स्वराज पटेल, सुभासपा के जिला उपाध्यक्ष चौधरी मृत्युंजय सिंह पटेल के अलावा अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें