संदेश

चित्र
खबर का असर कम्प्यूटर ऑपरेटर की सेवा समाप्ति नोटिस, एएनएम निलंबित  ब्यूरो चीफ अक्षयवर भाई पटेल के साथ संवाददाता पंकज कुमार की एक रिपोर्ट  अम्बेडकर नगर। अंबेडकरनगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र निकट थाना जहांगीरगंज क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहाँगीरगंज में जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर हो रही कथित वसूली के मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और मामले की जांच कराई गई, जिसमें अनियमितताओं की पुष्टि हुई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार शैवाल ने अधीक्षक के नाम पर उगाही करने के आरोप में कम्प्यूटर ऑपरेटर अंजनी कुमार को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी कर दिया है।वहीं, मामले में संलिप्त पाई गई एएनएम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।बताया जा रहा है कि फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर कम्प्यूटर ऑपरेटर अंजनी कुमार और संबंधित एएनएम पर वसूली के गंभीर आरोप लगे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ ने जांच की जिम्मेदारी डिप्टी सीएमओ डॉ. उदयचंद को सौंपी थी।जांच के दौरान सामने आई अनियमितताओं के आधार पर य...
चित्र
  अपने ही मुवक्किल को वकील ने तहसील परिसर में दौड़ा दौड़ा कर पीटा । मामला पहुंचा थाने  आजमगढ़ जिले के बूढनपुर तहसील परिसर में  शाम  के वक्त एक अधिवक्ता ने अपने ही मुवक्किल को तहसील परिसर में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा । बता दे कि यह मामला मंगलवार शाम 3:30 बजे का है। जहां पर  पीड़ित श्याम नाथ पुत्र लोटू निवासी कोठरा थाना अहरौला का आरोप है कि मेरे द्वारा बैंक के वकील विजय प्रकाश गुप्ता को के सी सी  लोन के लिए पत्रावली  और साथ में  ₹1000 नगद खतौनी स्टांप पेपर सहित अन्य दस्तावेज तैयार करके वकील साहब को दिया। एक हफ्ते के बाद जब मैं वकील साहब के यहां पत्रावली लेने पहुंचा तो वकील साहब ने कहा कि तुम्हारी पत्रावली खो गई है।  पुनः पत्रावली तैयार करनी पड़ेगी । और कहा कि तुम मुझे खतौनी और अन्य दस्तावेज पुनः दे देना मैं तुम्हारी पत्रावली तैयार करवा दूंगा जब मैं खतौनी सहित अनेक डॉक्यूमेंट उन्हें दे दिया एक सप्ताह बाद उन्होंने मुझे बुलाया जब मैं खतौनी और अन्य दस्तावेज के बारे में जानकारी लेनी चाही तो वह मुझे डांटने लगे और पैसे की डिमांड करने लगे। मैंने...
चित्र
सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का समापन  समापन के दिन भव्य भण्डारे का आयोजन  हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भणडारे का प्रसाद  ब्यूरो चीफ अक्षयवर भाई पटेल की एक रिपोर्ट  आजमगढ़ जिले के बूढनपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत कोयलसा ब्लाक के ग्राम पंचायत बनकट जगदीश में पिछले एक सप्ताह से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा था जो आज सकुशल समाप्त हो गया। समापन के दिन विशाल भणडारे का आयोजन किया गया जिसमें गांव व आस पास के श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण करके अपने को धन्य माना। कार्यक्रम के आयोजक समाज सेवी बिनीत रंजन ने भण्डारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया है। महिला व पुरूषों के लिए दो अलग-अलग  प्रसाद पाने के लिए काउंटर बनाए गये थे आराम से लोग प्रसाद रूपी भोजन ग्रहण कर रहे थे। कार्यक्रम के आखिरी पड़ाव पर हरामी तूफान ने बेवजह अपनी इंट्री इस कदर कर दी  कि टेंट आदि उखड़कर   गिर पड़ा जिसके चलते  एक आठ वर्षीय बालक गम्भीर रूप में घायल हो गया  जहां उसका इलाज जिले के एक निजी अस्पताल में चल ...
चित्र
बूढ़नपुर तहसील में किसान सभा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, नाली निर्माण से लेकर कर्जमाफी तक उठाई 9 सूत्रीय मांगें ब्यूरो चीफ अक्षयवर भाई पटेल की एक रिपोर्ट  आजमगढ़ जिले के अबूढ़नपुर तहसील परिसर में विगत शनिवार को उत्तर प्रदेश किसान सभा के बैनर तले किसानों ने संगठन के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी बूढ़नपुर को अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं, कृषि संकट, बिजली व्यवस्था और सरकारी भूमि संरक्षण जैसे मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन के अनुसार, सुल्तानीपुर ग्राम पंचायत के मेहंदवारा गांव में लगभग 10 मीटर नाली अवरुद्ध है, जबकि शेष नाली बन चुकी है। किसानों ने मांग किया कि अवरुद्ध हिस्से में तत्काल नाली का निर्माण कराया जाए, ताकि जलनिकासी की समस्या दूर हो सके। किसानों ने सरकार से कृषि ऋण माफ करने की भी मांग उठाई। साथ ही ज्ञापन में गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित करने तथा गेहूं और धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग की गई है। बिजली व्यवस्था को लेकर भी किसानों ने नाराजगी जताई। ज...
चित्र
यूपीपीसीएस में तुषार श्रीनेत बने राज्य कर अधिकारी , क्षेत्र में खुशी की लहर। ब्यूरो चीफ अक्षयवर भाई पटेल की एक रिपोर्ट  आजमगढ़। अतरौलिया गांव में भी लोगों ने मिठाई खिलाकर  बधाई दी है।  क्षेत्र के लिए गर्व का  क्षण तब आया जब यूपीपीसीएस 2024 के घोषित परिणाम में तुषार श्रीनेत ने प्रदेश में  "राज्य कर अधिकारी" के पद पर चयनित होकर अपने जिले व क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनकी इस शानदार सफलता से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। तुषार श्रीनेत ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा एयरफोर्स स्कूल, बरेली से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने बरेली और लखनऊ में रहकर कठिन परिश्रम और लगन के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की। उनके पिता राम प्रकाश सिंह वायु सेवा में कार्यरत हैं, जबकि माता रीता सिंह मूल रूप से अतरौलिया के पुरवा की निवासी हैं। तुषार की सफलता की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव और ननिहाल पुरवा (अतरौलिया) में जश्न का माहौल बन गया। उनके नाना नरेंद्र नारायण सिंह पूर्व खंड विकास अधिकारी रह चुके हैं, जिनके मार्गदर्शन और प्रेरणा का भी तुषार की सफलता में महत्वपूर्ण योग...
चित्र
जमीनी विवाद में बढ़ी तनातनी, कोर्ट में मामला लंबित होने के बावजूद कब्जे की कोशिश—पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार ब्यूरो चीफ अक्षयवर भाई पटेल की एक रिपोर्ट  आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र से जमीनी विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। मामला मंगीतपुर गांव का है, जहां के निवासी महेंद्र प्रताप सिंह एसपी कार्यालय पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित के अनुसार, आबादी की जमीन को लेकर उनका और विपक्षी पक्ष के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। महेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि इस मामले में दीवानी न्यायालय में पहले ही निर्णय हो चुका है, जबकि मामला अभी इलाहाबाद उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष पर आरोप है कि वह दबंगों के साथ मिलकर जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। पीड़ित का कहना है कि कोर्ट में मामला लंबित होने के बावजूद इस तरह की कार्रवाई से उन्हें न्याय मिलने में दिक्कत हो रही है। पीड़ित ने एसपी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जब तक न्यायालय का अंतिम निर्णय नही...
चित्र
 अनुराग सिंह सन्नी बने लालगंज जिला मंत्री बधाई देने वालों का लगा है तांता  कोयलसा भाजपा मण्डल अध्यक्ष रूद्र प्रताप शर्मा ने अपनी टीम के साथ दी बधाई और शुभकामनाएं  ब्यूरो चीफ अक्षयवर भाई पटेल की एक रिपोर्ट  लालगंज शाखा के जिला मंत्री बनाए जाने पर अनुराग सिंह सन्नी को अपनी टीम के साथ बधाई और शुभकामनाएं देने पहुंचे कोयलसा भाजपा मण्डल  अध्यक्ष रूद्र प्रताप शर्मा ने कहा कि अनुराग जी को मंत्री पद की जिम्मेदारी सम्हालने के बाद से लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इन्होंने कहा कि अनुराग सिंह जैसे पार्टी के कर्मठ लोगों के साथ हमारे जिला अध्यक्ष विनोद राजभर जी को अब और  अधिक बल मिलेगा पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने में। मण्डल अध्यक्ष श्री शर्मा जी के साथ पहुंचे बधाई देने वालों में कोयलसा मण्डल महामंत्री जगन्नाथ राजभर,अनुभव सिंह पूर्व उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, कोयलसा मण्डल मंत्री दुर्गा यादव, दूसरे  कोयलसा मण्डल मंत्री संतोष शर्मा सहित दर्जनों की संख्या में अन्य कार्य कर्ता मौजूद रहे।