अनुराग सिंह सन्नी बने लालगंज जिला मंत्री बधाई देने वालों का लगा है तांता
कोयलसा भाजपा मण्डल अध्यक्ष रूद्र प्रताप शर्मा ने अपनी टीम के साथ दी बधाई और शुभकामनाएं
ब्यूरो चीफ अक्षयवर भाई पटेल की एक रिपोर्ट
लालगंज शाखा के जिला मंत्री बनाए जाने पर अनुराग सिंह सन्नी को अपनी टीम के साथ बधाई और शुभकामनाएं देने पहुंचे
कोयलसा भाजपा मण्डल अध्यक्ष रूद्र प्रताप शर्मा ने कहा कि अनुराग जी को मंत्री पद की जिम्मेदारी सम्हालने के बाद से लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
इन्होंने कहा कि अनुराग सिंह जैसे पार्टी के कर्मठ लोगों के साथ हमारे जिला अध्यक्ष विनोद राजभर जी को अब और अधिक बल मिलेगा पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने में।
मण्डल अध्यक्ष श्री शर्मा जी के साथ पहुंचे बधाई देने वालों में कोयलसा मण्डल महामंत्री जगन्नाथ राजभर,अनुभव सिंह पूर्व उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, कोयलसा मण्डल मंत्री दुर्गा यादव, दूसरे कोयलसा मण्डल मंत्री संतोष शर्मा सहित दर्जनों की संख्या में अन्य कार्य कर्ता मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें