अपने ही मुवक्किल को वकील ने तहसील परिसर में दौड़ा दौड़ा कर पीटा । मामला पहुंचा थाने 

आजमगढ़ जिले के बूढनपुर तहसील परिसर में  शाम  के वक्त एक अधिवक्ता ने अपने ही मुवक्किल को तहसील परिसर में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा ।
बता दे कि यह मामला मंगलवार शाम 3:30 बजे का है। जहां पर  पीड़ित श्याम नाथ पुत्र लोटू निवासी कोठरा थाना अहरौला का आरोप है कि मेरे द्वारा बैंक के वकील विजय प्रकाश गुप्ता को के सी सी  लोन के लिए पत्रावली  और साथ में  ₹1000 नगद खतौनी स्टांप पेपर सहित अन्य दस्तावेज तैयार करके वकील साहब को दिया। एक हफ्ते के बाद जब मैं वकील साहब के यहां पत्रावली लेने पहुंचा तो वकील साहब ने कहा कि तुम्हारी पत्रावली खो गई है।  पुनः पत्रावली तैयार करनी पड़ेगी । और कहा कि तुम मुझे खतौनी और अन्य दस्तावेज पुनः दे देना मैं तुम्हारी पत्रावली तैयार करवा दूंगा जब मैं खतौनी सहित अनेक डॉक्यूमेंट उन्हें दे दिया एक सप्ताह बाद उन्होंने मुझे बुलाया जब मैं खतौनी और अन्य दस्तावेज के बारे में जानकारी लेनी चाही तो वह मुझे डांटने लगे और पैसे की डिमांड करने लगे। मैंने वकील साहब से अनुरोध किया कि एक बार पत्रावली आपके यहां से गायब हो गई थी जिस पर  आपने कहा था कि  आप स्वयं अपने खर्चे से  पत्रावली बनवा देगें।  पीड़ित ने बताया कि जब वह  पत्रावली  वकील साहब से मांगा तो वह मुझे गाली देने लगे और अभद्रतापूर्ण व्यवहार करने लगे। पीड़ित ने कहा कि इसके बाद मेरे द्वारा कहा गया कि मैं भी सम्मानित व्यक्ति हूं मैं कोठरा गांव का पूर्व प्रधान हूं। इस पर उन्होंने मुझे तहसील में घसीट कर पीटना शुरू किया और कहा कि मैं अधिवक्ता हूं मेरे से बड़ा गुंडा और कोई नहीं है ।हम अधिवक्ताओं की एकजुटता को तुम नहीं जानते हो  ।  वकील ने मुझे पीट कर घायल कर दिया। किसी तरह से जान बचाकर मैं तहसील परिसर से भागा जिसकी शिकायत मेरे द्वारा स्थानीय थाना कप्तानगंज में की गई है। वही बार एसोसिएशन के मंत्री जगत नारायण तिवारी ने बताया कि श्याम नाथ द्वारा हमारे अधिवक्ता के साथ अभद्र पूर्ण व्यवहार किया गया जिसके चलते अधिवक्ता विजय प्रकाश गुप्ता ने श्याम नाथ को पीटा। इस संबंध मे  जब थानाध्यक्ष जय प्रकाश  से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि तहरीर मिल चुकी है जांच की जा रही है दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो रिपोर्ट

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट