सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का समापन 

समापन के दिन भव्य भण्डारे का आयोजन 

हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भणडारे का प्रसाद 

ब्यूरो चीफ अक्षयवर भाई पटेल की एक रिपोर्ट 

आजमगढ़ जिले के बूढनपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत कोयलसा ब्लाक के ग्राम पंचायत बनकट जगदीश में पिछले एक सप्ताह से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा था जो आज सकुशल समाप्त हो गया। समापन के दिन विशाल भणडारे का आयोजन किया गया जिसमें गांव व आस पास के श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण करके अपने को धन्य माना। कार्यक्रम के आयोजक समाज सेवी बिनीत रंजन ने भण्डारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया है। महिला व पुरूषों के लिए दो अलग-अलग  प्रसाद पाने के लिए काउंटर बनाए गये थे आराम से लोग प्रसाद रूपी भोजन ग्रहण कर रहे थे। कार्यक्रम के आखिरी पड़ाव पर हरामी तूफान ने बेवजह अपनी इंट्री इस कदर कर दी  कि टेंट आदि उखड़कर   गिर पड़ा जिसके चलते  एक आठ वर्षीय बालक गम्भीर रूप में घायल हो गया  जहां उसका इलाज जिले के एक निजी अस्पताल में चल रहा है  बताया गया है कि अभी भी उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है।   घायल बालक का नाम बीर विश्वकर्मा है जो अपने घर से इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने ननिहाल आया हुआ था। आंशिक रूप से जो लोग घायल हुए हैं उनमें आयोजक विनीत रंजन सहित अन्य कई महिला पुरुष शामिल हैं  ।  हरि कृपा रही कि शेष लोग बाल बाल बच गये किसी को कोई खरोंच तक नहीं आई। अन्यथा काफी लोग घायल हो जाते।  बता दे कि पिछले सात दिनों तक चलने वाले इस संगीत मयी श्रीमद्भागवत गीता में प्रतिदिन सत्संग चला जिसमें कथा वाचक कौशिक महराज ने श्रोताओं को अच्छी अच्छी बातें व धार्मिक कहानिया सुनाकर जीवन जीने का एक बेहतर संदेश दिया। संचालक दीपक चौबे ने पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन किया जिसकी लोगों ने खूब सराहा की। मुख्य जजमान शिव बालक श्रीवास्तव सह पत्नी श्रुति श्रीवास्तव ने भी सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है। आयोजक विनीत रंजन पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहें है फिर भी इन्होंने इस कार्य क्रम के लिए अपना अविस्मरणीय योगदान दिया। इन्होंने कहा कि पिछले सात सालों से यह पावन कार्य क्रम क्षेत्रीय जनों के सहयोग से चलता चला आ रहा है जो प्रभु की इच्छा से आगे भी चलता रहेगा।  भणडारे में मुख्य रूप से कुम्मुल दूबे रामू दूबे, संतोष दूबे, पूर्व प्रधान हरिहर दत्त दूबे, समाज सेवी मुन्ना दूबे,  मनीष तिवारी, हरिश्चंद्र विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र विश्वकर्मा, जयहिंद विश्वकर्मा, रोहित वर्मा, डाक्टर अनुराग पटेल,  दयाशंकर वर्मा , अखिलेश मिश्रा, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि संजय कन्नौजिया, प्रधान जगदम्बा प्रसाद उर्फ ढुक्कू, जमुना प्रजापति, दीपक प्रजापति, बैजनाथ  गौड़ ,  गुलाब गौड़, घनश्याम प्रजापति,   हरिद्वार वर्मा,बालेश्वर राजभर सहित  हजारो महिला पुरुष व बच्चे शामिल रहे।  विनीत रंजन सहित अन्य लोगों ने गम्भीर रूप में घायल बालक के जल्द से  स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट