सिद्धि विनायक स्कूल का वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से हुआ सम्पन्न 

प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मुख्य अतिथि के रूप में लिया भाग 

ब्यूरो चीफ अक्षयवर भाई पटेल की एक रिपोर्ट 

आजमगढ़ जिले के बूढनपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत कोयलसा ब्लाक के सिद्धि विनायक स्कूल भैरोपुर का वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मनमोहन सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखकर  दर्शकों ने  बच्चों की खूब सराहा की।  स्कूल के बच्चों ने स्वच्छता, पर्यावरण, मोबाइल का दुष्प्रभाव, सहित मादक सेवन से होने वाली हानियों आदि को अपने गीत व झांकी के माध्यम से उजागर किया। इसके अलावा राष्ट्र भक्ति,व  देवी भक्ति गीत व नृत्य प्रस्तुत कर बच्चों ने खूब वाहवाही बटोरी।  स्कूल के चौदहवें वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा शिक्षा वह शेरनी का दूध है जिसे जो जितना ही पीयेगा उतना ही अधिक दहाड़ेगा। इन्होंने कहा कि शिक्षा की अलख जगाने वाले हमारे महापुरुषों ने भी यही कहा कि शिक्षा ही असली ताकत है । कैबिनेट मंत्री श्री राजभर ने कहा कि चाहे ज्योतिबा राव फूले रहें हो चाहे अम्बेडकर जी रहें हो या फिर सावित्रीबाई फुले रही हो सबने सिर्फ यही कहा कि शिक्षित बनो, संघर्ष करो और संगठित रहो। इन्होंने बच्चों का आह्वान किया कि वे पढ़ाई में खूब मन लगाकर पढ़ें, तभी सफलता हाथ लगेगी। अभिभावकों की ओर इन्होंने इसारा करते हुए कहा कि बच्चों की पढ़ाई मेंअभिभावकों का विशेष रूप से योगदान होना चाहिए। अभिभावक को हमेशा बच्चों का निरीक्षण करते रहना चाहिए। उन्हें देखना चाहिए कि उनका बच्चा सही दिशा में जा रहा है कि नहीं।   कैबिनेट मंत्री श्री राजभर जी ने मोबाइल के दुरूपयोग की भी चर्चा की। इन्होंने कहा कि   शिक्षा ग्रहण करने वाले इन बच्चों में अच्छी सोच का अगर अभाव है तो उसके मन मस्तिष्क पर अच्छी सोच  विकसित करने की आवश्यकता होती है। यहां इस विद्यालय के प्रवंधक सहित सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं की तारीफ करते हुए पंचायतीराज मंत्री श्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आज जिस प्रकार से बच्चों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया है उससे साफ जाहिर होता है कि हमारे शिक्षक व विद्यालय प्रवंधन जितनी मेहनत किया होगा। इन्होंने कहा गुरु भगवान से भी बड़ा होता है अतः शिक्षकों को अपनी गरिमा का हमेशा ख्याल रखना चाहिए।कार्यक्रम के अंत में स्कूल के प्रबंधक पंकज पाण्डेय ने आये हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज अगर यह स्कूल निरंतर आगे की ओर बढ़ रहा है तो उसमें हमारे अविभावकों और हमारे शुभचिंतकों के सहयोग का परिणाम है। कार्यक्रम सफल होने के लिए इन्होंने शिक्षक शिक्षिकाओं की तारीफ की। इस अवसर पर मुख्य रूप से  भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचि राजकुमार गुप्ता,

गजराज राजभर, कुलदीप राजभर, मृत्युंजय पटेल , विजय यादव, कविता देवी, विजय दत्त प्रधान भैरोपुर , हरीलाल प्रधान भैरोपुर, राजेंद्र शर्मा प्रधान खोहननपुर, नरेंद्र राजभर प्रधान पियरिया , महेंद्र मिश्र, अभिषेक मिश्रा सहित स्कूल के संरक्षक श्रीनिवास पाण्डेय, डायरेक्टर प्रदीप पांडेय, प्रधानाचार्या अर्पिता सिंह, अध्यापिका तबस्सुम बानो, शालू यादव, प्रिया मिश्रा, कंचनलता मिश्रा, मानसी सैनी, पूजा यादव, आंचल जायसवाल, प्रियंका पाण्डेय व अध्यापक राजेंद्र प्रसाद पांडेय, अशोक सैनी, अंकित उपाध्याय, राहुल कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में अविभावक मौजूद रहे। वार्षिकोत्सव समारोह का संचालन रेखा मोर्या ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट