मदर शारदा कांवेंट स्कूल सरैया का वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से हुआ सम्पन्न
पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मुख्य अतिथि के रूप में लिया भाग
भाजपा के वरिष्ठ नेता व गोरखपुर के क्षेत्रीय संयोजक रमाकांत मिश्रा ने की समारोह की अध्यक्षता
ब्यूरो चीफ अक्षयवर भाई पटेल की एक रिपोर्ट
आजमगढ़ जिले के शिक्षा क्षेत्र कोयलसा के अंतर्गत सरैया बाजार में स्थित मदर शारदा कान्वेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ मुख्य अतिथि के रूप में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर मौजूद रहे । बतौर मुख्य अतिथि श्री राजभर ने सर्वप्रथम विद्या की देवी मां शारदा के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित किया । बच्चों के उत्साह वर्धन को बढ़ाते हुए इन्होंने कहा कि आज ऐके इस वार्षिकोत्सव में बच्चों ने जो प्रस्तुति की है वह निश्चित ही तारीफ के काबिल है इस तरह की प्रस्तुतियां तो बड़े-बड़े शहरों में स्थित बड़े-बड़े महंगे स्कूलों में देखने को मिलती है पर यहां के बच्चे तो छुपे रुस्तम निकले इन्होंने स्कूल प्रबंधन के साथ ही साथ शिक्षक व शिक्षिकाओं को भी इसके लिए धन्यवाद दिया ।
कहा कि ऐसे होना हर शिक्षक शिक्षिकाओं के सान्निध्य में यहां के बच्चे जरूर अपने माता-पिता गांव जवाहर और देश का नाम रोशन करेंगे । वर्षिकोत्स समारोह की अध्यक्षता कर रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता रमाकांत मिश्रा ने कहा कि बच्चों की मनमोहन प्रस्तुतियों ने निश्चित रूप से यहां मौजूद लोगों के मन पर जो छाप डाली है उसके लिए न की बच्चे बल्कि इनको इसके लिए तैयार करने वाले शिक्षक व शिक्षकों का श्रेय है।
विद्यालय प्रबंधक आशुतोष चौबे की इन्होंने जमकर तारीफ की कहा कि ऐसे समाज समाजसेवी और शिक्षा विद जब ऐसे स्कूलों के संचालक रहेंगे तो निश्चित ही वहां के बच्चे इतिहास रचेंगे। इन्होंने भी कहा कि बच्चों की प्रस्तुतियों ने यह साबित कर दिया है कि शहरों के बच्चे ही नहीं बल्कि गांव के बच्चे भी बेहतर से बेहतर परफॉर्मेंस दे सकते हैं। बस आवश्यकता है उन्हें संस्कारों से ओतप्रोत करने की।
शाम 6:00 बजे से शुरू हुए और देर रात तक चलने वाले इस वार्षिकोत्सव में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन इस कदर किया कि सैकड़ों की संख्या में मौजूद दर्शकों ने ताली बजाने से अपने हाथ को नहीं रोक सके।
दर्शकों की तारीफ बटोरने वाले इन बच्चों ने सुनहरे मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में तरह-तरह की प्रस्तुतियों में ऑपरेशन सिंदूर , जय गणेशा, मेरे देश की माटी , व पर्सयावरण , स्वच्छता सहित अन्य सामयिक समस्याओं पर आधारित प्रस्तुतियां पेश की जिसको लोगों ने खूब सराहा । सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सभी बच्चों को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि गणों द्वारा सम्मानित भी किया गया।
देर रात तक चले इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कोयलसा व भाजपा नेता संतोष कुमार यादव, ब्लू बेल्स स्कूल के प्रबंधक भाजपा युवा नेता हर्षित सिंह रोशन,
भाजपा युवा नेता अभय प्रताप सिंह, गन्ना विकास समिति के चेयरमैन जंगबहादुर सिंह, कोयलसा ब्लॉक प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष चंद्रजीत यादव, भाजपा नेता चंद्रजीत तिवारी ,भाजपा नेता मनीष सिंह, भाजपा नेता हरीश तिवारी, उपेंद्र मिश्रा, समाज सेवी पूर्व फौजी सुरेंद्र वर्मा, पूर्व प्रिंसिपल सौरभ चतुर्वेदी, हरकेश विश्वकर्मा, दीपक सिंह, समाज सेवी सत्यनारायण वर्मा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष फूलचंद यादव, महा प्रधान प्रतिनिधि अंकित गुप्ता, बब्लू यादव,
डी सी एफ के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह , डॉ सदानंद सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव डॉ सभाजीत चतुर्वेदी, , इंद्र भान सिंह, विनोद राजभर सहित सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष व बच्चे मौजूद रहे। वार्षिकोत्सव समारोह के अंत में स्कूल के प्रबंधक आशुतोष चौबे ने आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि अगली बार इससे भी भव्य वार्षिकोत्सव कार्यक्रम मनाया जाएगा।
इन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यहां के बच्चे आगे चलकर इतिहास रचेंगे। इसी प्रकार इनके बड़े भाई समाज सेवी संतोष चौबे ने अभिभावकों को विश्वास दिलाया कि यहां पढ़ रहा हर छात्र आगे चलकर अपने माता-पिता , गांव जवार, जिला और देश का नाम रोशन करेगा इन्होंने भी वार्षिकोत्सव में आए सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए स्कूल की प्रधानाध्यापिका प्रज्ञा पाठक, उप प्रधानाध्यापिका सोनाली सिंह, सहायक अध्यापिका डोली चौबे, ,शालू, रजनी वर्मा, शुभम शर्मा,व अजीत कुमार, मंच संचालक अंकित पाण्डेय, ओंकार सिंह की वार्षिकोत्सव समारोह की सफलता पर तारीफ की।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें