स्वर्गीया शिक्षिका वंदना सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे शिक्षक और शिक्षिकाएं
ब्यूरो चीफ अक्षयवर भाई पटेल की एक रिपोर्ट 9918298414, 9451865941
आजमगढ़ जिले के बूढनपुर तहसील क्षेत्र के कोयलसा शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय पिपरी मे एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमे स्वर्गीय वंदना सिंह जी की आत्मा की शान्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई । वंदना सिंह उक्त विद्यालय में अध्यापिका के रूप में पिछले कई सालों से कार्यरत थीं जिनका विगत 29 अगस्त को ब्रेन हेमरेज के कारण आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। श्रद्धांजलि सभा में शिक्षा क्षेत्र कोइलसा के विभिन्न विद्यालयों से पधारे अध्यापक अध्यापिकाओं ने स्वर्गीय वंदना सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कोयलसा ब्लाक के हूंसेपुर सनूप गांव निवासिनी स्वर्गीया शिक्षिका वंदना सिंह शिक्षक जगदम्बा सिंह की पत्नी हैं जिनके असामयिक निधन से पूरा परिवार सदमे में हैं। बयालिस वर्षीय स्वर्गीया वंदना सिंह के दो बेटी और एक बेटा है जो अब पूरी जिंदगी मां की ममता से मरहूम रहेंगे। एक होनहार शिशिका के चले जाने का दुख न केवल परिजन व रिस्तेदार झेल रहे हैं अपितु इनके चले जाने से स्कूल के बच्चे भी काफी दुखी दिखाई दे रहे हैं। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से स्वामीनाथ सिंह, राजेश सिंह प्रबन्धक इंटर कॉलेज कौड़िया, डॉ राजेश सिंह , अजय कुमार सिंह अध्यक्ष प्राइमरी शिक्षा संघ कोयलसा ,राजेश कुमार मंत्री शिक्षक संघ कोयलसा ,राघव शरण सिंह , अकरम आजम, दिलीप कुमार अनुदेशक ,प्रवीण मिश्र, वरिष्ठ शिक्षक दिलीप कुमार पांडेय, निखिल सिंह ,पवन कुमार चौबे, नवमी प्रसाद यादव, लालसा राम यादव, मनोज सिंह, सर्वेश सिंह, श्याम विहारी वर्मा, श्रीपति वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, जसवंत सिंह ,अंजनी सिंह, वेदप्रकाश , महेश सिंह,नीरज सिंह ,सरिता सिंह ,वंदना वर्मा ,ललित वर्मा, राजेश विश्वकर्मा ,रमाकांत शर्मा प्रधानाचार्य कंपोजिट विद्यालय पिपरी सहित सैकड़ों शिक्षक और अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षक देवेन्द्र कुमार सिंह ने किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें